दिनदहाड़े घर में हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। शहर  में 5 जून को  शिक्षाविद् डॉ अजय सक्सेना के घर दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी के मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं होने पर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षण संस्थाओं, पूर्व पार्षदों, व्यापार मंडल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न राजनीति के पदाधिकारी के साथ पीडि़त डॉक्टर अजय सक्सेना ने सोमवार दोपहर उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता को ज्ञापन दिया। आक्रोशित कस्बेवासियों व पीडि़त डॉ अजय सक्सेना ने उपखंड कार्यालय में एसडीएम बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि 5 जून को डाक्टर अजय सक्सेना के घर दिन दहाड़े हुई चोरी में चोरों ने 9 लाख नकद व 10 लाख के सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए। जिनका चार दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। ज्ञापन के दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। लोगों ने बताया कि विगत दो-तीन सालों में पुलिस ने किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया है पहले चोरी जहां रात को होती थी अब तो दिनदहाड़े होने लगी। ज्ञापन देने के दौरान डाक्टर अजय सक्सेना, कविता सक्सेना, प्रदीप शर्मा, राधा कृष्ण रणवा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक कुमावत, पूर्व उपाध्यक्ष अमीत शर्मा, संजय डाकवाल, राजु धायल, अशोक कुमावत, राजेन्द्र दम्बीवाल, राजकुमार काबरा, महेश खंडेलवाल, रमेश कुमावत, प्रेम तिवाड़ी, ब्राह्मण महासभा एवं युवा विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष गोविंद शर्मा, युवा विकास मंच के अध्यक्ष आर्यन पारीक, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अर्जुन सिंह लांबा, ब्राह्मण महासभा के संरक्षक शंभू दयाल वैध सहित कस्बेवासी मौजूद रहे।

You might also like