डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । रेकिट एवं ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वावधान में डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यापकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर जागरूक करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को तारानगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संजय कुमार शर्मा, आरपी रामनिवास धेतरवाल सभी अध्यापकों को विद्यालयों में स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। जयपुर से ममता संस्था के प्रतिनिधि रविंदर कुमार अथवा यादवेन्द्र उपाध्याय ने जिले के 30 विद्यालयों के 30 अध्यापकों को स्वच्छता से जुड़ी अच्छी आदतों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा उन्हें इन आदतों को विद्यालय के बच्चों के दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्वच्छता मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे विद्यालय स्तर पर बच्चों में व्यवहारगत सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम होंगे। साथ ही सभी अध्यापकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ताकि वे स्वयं एवं विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित कर सकें।

You might also like