राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 48 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें सदस्य के रूप में अधिवक्ता पवन कुमार योगी का सहयोग रहा। न्यायाधीश अजय दीप सिँह ने बताया कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों में दांडिक शमनीय के 09 प्रकरणों, 138 एन.आई. एक्ट के 05 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 13,54,372 रूपये की वसूली हुई, वैवाहिक मामलों के 04 प्रकरणों, भरण पोषण के 06 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 1,20,000 रूपये की वसूली हुई, सिविल व धन वसुली मामलों के 06 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, एमएसिटी के 09 प्रकरणों में कुल राशि 44,45,000 के पंचाट पारित किये गये। बैंक तथा बीएसएनएल के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में 09 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 8,03,089 रूपये की वसूली हुई। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 48 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 67,22,461 रूपये की वसूली हुई। लोक अदालत के दौरान सुरेश कुमार चेजारा, धर्मेन्द्र कुमार, गोपीराम, विजयपाल पूनियां, मुकेश पूनियां, जयन्त यादव, धीरज कुमार, घनश्याम शर्मा, टीकुराम, मुकेश सैनी, कैलाश सिंह सहित अधिवक्ता एवं न्यायालय के कर्मचारी बैंक कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।