घरेलू कलह से आहत युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में रेफर
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । क्षेत्र के कानूता गांव में घरेलू कलह से परेशान एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कानूता निवासी बाबू पुत्र रमेश मिरासी ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद युवक की माता सरोज उसे तुरंत लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचीं, जहां डॉ. जयसिंह जाट ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।