आभा एप व स्वास्थ्य सम्बंधी प्रशिक्षण आयोजित
निसं
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । सीएचसी दांता की टीम द्वारा श्री बद्रीनारायण भैरवदत्त खेतान उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर दांता में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति बच्चों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा एवं महेंद्र कुमावत द्वारा आभा के माध्यम से टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया विद्यार्थियों को समझाई गई तथा बताया गया कि इस एप से बच्चे अपना हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं मेंटेन कर सकते हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि इससे मरीज लंबी कतारों से बच सकते हैं तथा टोकन प्रणाली के माध्यम से आसानी से पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान संस्था प्रभारी नंदकिशोर तिवाड़ी, डॉ. सुभाष वर्मा, महेंद्र कुमावत, जयप्रकाश कुमावत तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।