देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने लिया शैलेंद्र नाथ अघोरी का आशीर्वाद
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान सरकार के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा कुम्भ नाथ जी दरबार पहुँचे । दरबार पहुँचने पर महंत डॉ शैलेंद्र नाथ अघोरी का आशीर्वाद लिया। दरबार मे पहुँचने पर पंडित विनय एवं खुशवंत के आचार्यतव मे पूजा अर्चना की। भजपा जिला अध्यक्ष हर्षनी कुलहरि ने भी अध्यक्ष भड़ाणा के साथ धोक लगाई। दरबार पहुँचने पर महंत डॉ शैलेंद्र नाथ अघोरी ने अध्यक्ष भडाना का दुपट्टा पहनाकर एवं माँ कामाक्षा की तस्वीर भेंट की कर सम्मान किया।
इस अवसर पर रमेश सैनी, प्रेम गुर्जर, राहुल गुर्जर, दीपक गुर्जर, मनीष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।