एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में अभियुक्त को साढ़े 3 साल के कठोर कारावास की सजा
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तारानगर संतोष कुमार मीणा ने तारानगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में अभियुक्त प्रवीण कुमार पुत्र बुधराम निवासी धर्मपुर थाना बदी तहसील नालागढ़ निला सोलन, हिमाचल प्रदेश को धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में दोषसिद्ध मानते हुए 3 साल 6 महीने के कठोर कारावास से दंडित किया है। अर्थदण्ड राशि जमा नहीं करवाने पर अभियुक्त को 3 माह का साधारण कारावास अतिरिक्त भुगतना होगा। उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज कुमार स्वामी ने की।