भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जनसंपर्क कर जनसभा में चलने का दिया न्यौता
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अनूप खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को तारानगर शहर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर 22 अप्रैल को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन एवं लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह जी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम कृषि उपज मंडी चूरू में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का न्यौता दिया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर व्यापारियों से इस आयोजन में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनूप खण्डेलवाल,
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जमरदिन तेली, विशाल शर्मा, पार्षद अशोक जांगिड़, देवकरण कल्ला, गुमान सिंह सैनी, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद समीर, रमेश राहड़, शाहरुख खान सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।