विधार्थियों ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लेट का भ्रमण

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में आरयूआइडीपी की ओर से निर्माण सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट गौशाला चुरू रोड का मरुधर आईटीआई, के निर्देशक महेश भाम्बू के नेतृत्व में विधार्थियों ने भ्रमण कर प्लांट के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त की। प्लांट में उपस्थित एल एंड टी कम्पनी के इन्जीनियरस, सोमेन बैरा, विष्णु स्वामी व कार्तिक ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की सबसे पहले घरेलू सीवरेज कनेक्शन की गन्दगी आती है जो प्रथम पम्पिंग होकर ट्रीट के होने के लिए उपर प्लांट में जाती है वंहा से चार फैज से गुजर कर मुख्य एक जगह आ जाती है ओर वंहा गन्दगी में ओक्सिजन छोड़कर बेक्टिरिया जिन्दा रखा जाता जिससेे स्लज निचे बैठ जाती है ओर लास्ट फैज में क्लोरीन द्वारा पानी को साफ किया जाता है ये पानी किसानों के लिए खेत में सिंचाई में काम आयेगा ओर इससे जो खाद आती है वो भी खेत लिए उपयोगी है। यंहा का पुरा प्लांट ओटोमेटिक है। कार्यक्रम का संचालन आरयूआइडीपी के जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने किया।

You might also like