नो करोड़ के फ्रोड मामले में आरोपी का जमानत आवेदन खारिज 

 

 

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न) । प्रदेश के कृषि मन्त्री किरोड़ी लाल मीणा के ओचक निरीक्षण के बाद सालासर थाने में कृषि विभा के सहायक निदेशक गोविन्द सिंह राठौड ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कुछ अधिकारी के साथ आपराधिक षडयन्त्र रचकर फर्जी बीमा किया जा रहा है एवं राजकोष से प्रीमियम राशि का दुरूपयोग करते हुए फर्जी क्लेम उठाने की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में सालासर पुलिस ने बैंक से कूट रचित दस्तावेजात के आधार पर 9 करोड़ रूपए का फर्जीवाड़ा माना। जिसमें सांठ गांठ बैंक कर्मचारी व अन्य ने मिलकर 13,62,375 रूपये का भुगतान बैंक से प्राप्त भी कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी भागीरथ मल नायक पुत्र दानाराम नि. बीदासर, का जमानत आवेदन ए.डी.जे. न्यायाधीश महेश सिंह मीणा ने खारिज कर दिया है। आरोपी अभी न्यायिक अभिरक्षा में है। प्रकरण में राज्य सरकार की ओर से पैरवी एडवोकेट श्याम सुन्दर खण्डेलवाल अपर लोक अभियोजक ने की है।

You might also like