विडियो बनकर हुए सेवा निवृत्त अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम शर्मा

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की स्थानीय पंचायत समिति में कार्यरत अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा अपनी 42 वर्ष की राजकीय सेवा निवृत्त होने वाले दिन ही उनका विकास अधिकारी के रूप में प्रमोशन होने पर पंचायत समिति परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास, अतिरिक्त चिफ इंजीनियर रामनिवास, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, मालीराम सारस्वत, सेवा निवृत्त विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक सहित कई मंचस्त अतिथियों ने उनका अभिनंदन करते हुए साफा बांधकर, शोल उढ़ाकर व अभिनन्दन पत्र भेंट किया। इस अवसर विजेन्द्र सिंह, पवनसिंह कुसुमदेसर, मोहनसिंह, चन्द्र प्रकाश बुढ़ानिया, दलीप सोनी, सफी मोहम्मद सहित कई वक्ताओं ने उनके कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल में अपने कार्य के प्रति सदैव गंभीर रहें व आपसी सहयोग के साथ कार्य किया, जो सदैव याद रखा जाएगा। सेवा निवृत्त विकास अधिकारी प्रेम शर्मा ने कहा कि मैंने अपने 42 वर्ष के कार्यकाल में पंचायत समिति के स्टाफ का परिवार जैसा माहौल मिला। मैंने अपने कार्य के प्रति कभी कोताही नहीं बरती। पंचायत समिति का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में विकास लिए सरकार के बीच की कड़ी है अतः इसमें राजनीति का दबाव रहता है, लैकिन मैंने सही कार्य को प्राथमिकता के साथ करता था, जिससे हमेशा सामंजस्य बना रहता था, जिसकी बदौलत ही मैंने अपना कार्यकाल रतनगढ़ पंचायत समिति के अधिन पूर्ण किया। आज सभी अधिकारियों व स्टाफ सदस्य का मेरा साथ अच्छा व्यवहार रहा उसके लिए मैं सभी का आभारी रहूंगा।
इस अवसर पर सोहनलाल त्रिवेदी, भंवरलाल पूनिया, बनवारी लाल बील, संजय भोजक, शंकर लाल सेवदा, गोपाल कृष्ण शर्मा, गजानंद चोटिया, ओमप्रकाश चौधरी, श्याम सुंदर जोशी, आषुतोष पुरोहित, पंकज जोशी सहित कई गणमान्यजन व पंचायत समिति स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंचिय संचालन मनोज चारण ने किया।

You might also like