विश्व हिंदू परिषद की बैठक, वीरेन्द्र लाटा बने प्रखंड अध्यक्ष

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । कस्बे में गौशाला रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार देर शाम को विश्व हिंदू परिषद प्रखंड राजलदेसर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी छह माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सुभाष पारीक एवं विभाग मंत्री गजानंद दाधीच के निर्देशानुसार जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में वीरेन्द्र लाटा को सर्वसम्मति से राजलदेसर प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार महर्षि ने परिषद के हित चिंतक अभियान को व्यापक बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नई समितियों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि परम पूज्य अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष एवं संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र लाटा ने कहा कि शीघ्र ही राजलदेसर में मजबूत एवं सक्रिय प्रखंड समिति का गठन किया जाएगा। संगठन के सेवा कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के साथ स्थापना दिवस, दुर्गाष्टमी, गोपाष्टमी, शौर्य दिवस एवं बलिदान दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरण किया जाएगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार महर्षि, जिला मंत्री अरविंद मिश्रा, राजस्थान गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष ललित दाधीच, सुभाष शर्मा, धनराज सेन, किशोर पारीक, रतन बारूपाल, शिव भगवान सोनी, गोविंद भाटी, भंवर गिल, जिला विधि प्रमुख जयकांत बींवाल, जगदेव सांखोलिया, रामदेव चंदनिया सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री राजलदेसर गौशाला पहुंचकर भगवान गोपाल-कृष्ण एवं गौ माता के दर्शन किए।

You might also like