बिसाऊ में अंबेडकर ई-लाइब्रेरी शुरू

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। नगरपालिका परिसर में अनुसूचित जाति समाज के बालक-बालिकाओं के लिए अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। भामाशाह एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद कसेरा ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। नगरपालिका ईओ सीताराम कुमावत ने बताया कि लाइब्रेरी में समाज के विद्यार्थियों को निशुल्क अध्ययन सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक अध्ययन कर सकेंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार यहां शिक्षा संबंधी सुविधाएं निशुल्क रहेंगी और शनिवार को भी लाइब्रेरी खुली रहेगी। इस दौरान जगदीश प्रसाद कसेरा ने योजना की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में कपिलेश शर्मा, विजय राव सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

You might also like