बिसाऊ में पोस्टर-होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। नगर पालिका ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कस्बे में लगे पोस्टर और होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। ईओ सीताराम कुमावत ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुए अभियान के तहत बुधवार तक बाइपास से मुख्य बाजार तक लगे पोस्टर-होर्डिंग हटाए गए। उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए उम्मीदवारों को पालिका की ओर से स्थान निर्धारित किए जाएंगे। निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी पोस्टर या होर्डिंग लगाने पर संबंधित के खिलाफ आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।

You might also like