उपखंड अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर अनिल कुमार द्वारा अन्नपूर्णा रसोई दिवराला तथा मऊ स्थित इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा रसोई की 24 सुविधाओं में से 1 आवश्यक सुविधा का अभाव पाया गया। रसोई कार्मिक निर्धारित ड्रेस एवं दस्ताने पहने हुए नहीं पाया गया । इस पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित संचालक को तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रसोई के अंदर फ्लेक्स पुराने हो जाने के कारण उन्हें तुरन्त बदलने के निर्देश प्रदान किए गए । अन्य समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई वहीं मऊ स्थित इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान स्टॉक की उपलब्धता, बुकिंग सप्लाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया। बुकिंग किए गए गैस सिलेंडर का निर्धारित समयावधी में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाने के निर्देश प्रदान किए गए।