ईमानदारी की मिसाल : स्नैक केचर छीतर मल सैन ने लौटाया महंगा मोबाइल

प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न)। दांता के खेड़ापति बालाजी मंदिर जाने वाले रास्ते पर ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली। दैपुर निवासी स्नैक केचर छीतरमल सैन बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें रास्ते में एक महंगा मोबाइल फोन पड़ा मिला।
छीतरमल सैन ने मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रख लिया। कुछ समय बाद मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम सुरेश बंसल पुत्र बसंतीलाल पंसारी निवासी दांता बताया और कहा कि यह फोन उनकी बेटी का है। इस पर छीतरमल सैन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका मोबाइल सुरक्षित हाथों में है।
सुरेश बंसल के कहने पर छीतर मल सैन दांता के ठा. मदन सिंह मार्केट पहुंचे और मोबाइल फोन उसकी मालिक बच्ची को वापस लौटा दिया। मोबाइल मिलने पर सुरेश बंसल ने छीतरमल सैन की पीठ थपथपाकर उनकी ईमानदारी की सराहना की।
गौरतलब है कि छीतर मल सैन स्नैक केचर और गोताखोर के रूप में भी सेवा कार्य करते हैं। वे वन्य जीवों को बचाने का कार्य करते हैं। इससे पहले भी वे लाखों रुपये के गहने लौटाकर अपनी ईमानदारी और मानवता का परिचय दे चुके हैं।
You might also like