सांगानेरिया की युवा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका द्वारा नगर के कमल सांगानेरिया को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन पूर्वी राजस्थान के युवा प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
कमल सांगानेरिया विगत काफी लंबे समय से नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा के साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर समाज के अशोक बाजोरिया, बासुदेव सांगानेरिया, सुरेश मुरारका, विष्णु सराफ, विजय सराफ ,राजकुमार कंदोई, विकास चमड़ियां, अरुण रामगढ़िया, रौनक बाजोरिया, पुनीत खेतान, प्रकाश चौधरी, संजय मुरारका, अंबिक अजीतसरिया, दीपक मुरारका, हरीश चौधरी, निर्मला कसेरा, हेमंत सारस्वत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत, जगदीश स्वामी, उमेश सुरेखा,आदित्य सहित नगर के गणमान्य जनों ने संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका, प्रदेश अध्यक्ष सुधीर गर्ग, प्रदेश महामंत्री राजेश मित्तल सहित युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गोयल का आभार व्यक्त करते हुए सांगानेरिया को दुपट्टा ओर माला पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर कमल सांगानेरिया ने कहा कि जिस आशा ओर विश्वास के साथ मुझे जो ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है मैं पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ इसे निभाने की कोशिश करूंगा तथा युवा साथियों को साथ लेकर समाज को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा ।

You might also like