ट्रैक्टर के नीचे दबने से महिला की मौत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव चंगोई में ट्रेक्टर पर बेटे के साथ खेत से घर लौट रही 45 वर्षीय महिला अचानक ट्रेक्टर से गिर गयी। जिससे ट्रेक्टर महिला के उपर से निकल गया। ट्रेक्टर के नीचे दबने से गंभीर घायल हुई महिला को परिजनों ने चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल पहंुचाया। जहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल चैकी इंचार्ज सुरेष कुमार भी वार्ड में पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से हादसे की जानकारी ली। जिसमें सामने आया कि चंगोई निवासी 45 वर्षीय बाला देवी मंगलवार को अपने बेटे के साथ खेत से घर लौट रही थी। मां व बेटा दोनों ट्रेक्टर पर सवार थे। ट्रेक्टर को परिवार का एक अन्य ही सदस्य चला रहा था। रास्ते में अचानक बाला देवी ट्रेक्टर से नीचे गिर गयी और टे्रक्टर का टायर उसके उपर से निकल गया। गंभीर हालत में परिजनों ने महिला को तुरन्त एंबूलेंस के द्वारा डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया हैं। जहां परिवार के अन्य परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।