प्रिंस स्कूल में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में कक्षा 10वीं व 12वीं साइंस टेस्ट सीरीज तथा सीयूईटी क्रेश कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रिंसिपल विकास केडिया, सीमा राजपुरोहित व फैकल्टी मेंबर्स ने 81 टॉप रैंकर्स को मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया।
सेमिनार में डा. पीयूष सुण्डा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बेहतर एकेडमिक्स के लिए रेगुलर सेल्फ स्टडी, हार्डवर्क एंड डिटरमिनेशन जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रिंस स्कूल के समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You might also like