गौसेवा कर मनाया भामाशाह गोयल का जन्मदिन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। श्रीकृष्ण माँ जालपा भवानी गौशाला तारानगर में तारानगर के भामाशाह और बेंगलौर प्रवासी ताराचंद गोयल का 77वां जन्मदिन गौ सेवा के साथ समिति के सदस्यों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने छायादार पौधा लगा कर एवं गौमाता को दलिया का प्रसाद, हरी सब्जी एवं तरबूज का भोग लगा कर ताराचंद गोयल की लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर खेमचंद सगतानी, लीलाधर मित्तल, किशोर सुराणा, प्रवीण गोयल, प्रहलाद शर्मा, पवन बंसल केजड़ीवाल, जयवीर सिंह एवं गौशाला के सभी गौ सेवक उपस्थित रहे।