भाजपा नेता पूनिया ने किया कृषि उपज मंडी का निरीक्षण, किसानों से की मुलाकात
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । भाजपा नेता महावीर पूनिया ने कृषि उपज मंडी प्रांगण तारानगर में समर्थन मूल्य पर रबी फसले खरीद को लेकर क्षेत्र से आए किसानों से मुलाकात कर उनके सामने अपनी फसले यथा चना आदि बेचने में तुलाई में अधिक समय लगने एव किसनों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने से मंडी में किसान अपनी फसल बेचने के लिए 3-4 दिन से इंतजार में बैठे रहे है। पूनिया ने किसानों के सामने आ रही इन शिकायतों पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों एव तुलाई ठेकेदार तथा समिति कर्मचारियों को मौके पर ही बुलाकर विस्तृत वार्ता कर समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए॥ताकि कृषि मंडी में आने वाले प्रत्येक किसान की फसल—विशेषकर चना एवं सरसों—की तुलाई समय पर और सुचारु रूप से सुनिश्चित हो सके। पूनिया ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एव पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ किसान हितों के संरक्षण और उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए निरंतर निगरानी और समन्वय बनाए रखने के लिए सरकार तत्पर है किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।