जनसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांवों में किया जनसंपर्क
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन व जनरल लेफ्टिनेंट पद्मभूषण सगतसिंह की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर 22 अप्रेल को चूरू में होने वाले शौर्य दिवस व विशाल जनसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जनसम्पर्क जारी है। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को रविवार को तारानगर विधानसभा के गोगटिया पट्टा चंगोई, करणपुरा बालिया, इनदासी, ढाना भाकरान, सातमील , बुचावास , तोगावास लखनवास, भालेरी रेताना, गलगटी , मदावास, कोहिना, वास सारायन, सारायन, पुनरास थेलाना, गाजुवास, गडाना, चुनाराम की ढाणी , गोडास ,ढाणी आशा, आनंदसिंहपुरा ,ढाणी खिचड़ान , खरतवासिया, गोग़टिया बागावतान आदि गांवों का दौरा किया व ग्रामवासियों से अधिकाधिक संख्या में चूरू पहुंचने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, भाजपा नेता रतन राठौड़, डॉ महेश शर्मा, नरेश सहारण, अजीत राठौड़, अनूप खण्डेलवाल, भंवरलाल दादरवाल, लीलाधर बागोरिया, सूर्यप्रकाश ढाका, मदन गुरी, साबिर, चिरंजीलाल भारद्वाज, राजेन्द्र जोइया, कृष्ण मेघवाल, निर्मलनाथ योगी, मनोज व्यास, रमेश पारीक, भंवर लाल मेघवाल, मनफूल सिंह बागोड़, हेतराम प्रजापत, नंदू पटीर, मेनपाल राहड़, भगवती प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़, वकील नरेंद्र शर्मा, शंकर मित्तल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।