भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग्यश्री अनाथ आश्रम में मनाया झाझड़िया का जन्मदिन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय पैरालंपिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चूरू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भाग्यश्री अनाथ आश्रम में आश्रम प्यारों को भोजन एवं मिठाई खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा झाझड़िया अपने अदम्य साहस, संघर्ष और असाधारण उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ाया है तथा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश जांगिड़, महावीर पूनिया, अनूप खंडेलवाल, भंवरलाल पूनिया, माणक चद सैनी, रणजीत तंवर, सुशील सरावगी, हरि इंदौरिया, अशोक जांगिड़, वीर बहादुर सिंह, हीरालाल सैनी, नरेश झाझडिया, राकेश टाक, सुनील सगतानी, मोहम्मद सलीम, विजय सोनी, पंकज मिश्रा, सुभाष सहारण, मोहम्मद समीर, देवकरण कल्ला, जेके दायमा, दिलवार,अमित मुडवाल, विकास धीनवाल, नंदू पटीर, राकेश टाक, ओम रेगर, विजय सोनी, लक्ष्मणसिंह खींची, दीपक पासवान सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।