ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज्डे का हुआ आयोजन
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न )। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राज्यव्यापी फ्लैगशिप कार्यक्रम ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज्डे का आयोजन रींगस की सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रींगस श्रीमती ममता रोहिला रही एवं अध्यक्षता संस्थान निदेशक कविता सक्सेना ने की।
ताल्लुका सचिव अशोक गुर्जर, पीएलवी कमलकांत मिश्रा, रवि कुमार वर्मा ,विकेश शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में श्री ममता रोहिला द्वारा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बढ़ते मुद्दों से सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।सोशल मीडिया के सदुपयोग एवं ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। न्यायालय द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त अधिवक्ता सेवा के बारे में अवगत करवाया गया।
कार्यशाला के दौरान संस्थान निदेशक श्रीमती कविता सक्सेना, इंचार्ज मंजू राठौड़, विजय गोपाल शर्मा,महेश कुमार भामू ,विक्रम चौधरी, चंदा बावलिया ,कोमल, अशोक पलसानिया ,राजू हेमानी, संजय डाक वाला, महेश डाक वाला सहित स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। संचालन झाबर निठारवाल ने किया।