आईसीएसई 10वीं रिजल्ट में चमके फ्लोरेटो के होनहार
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । सीआईएससीई द्वारा घोषित आईसीएसई 10वीं रिजल्ट में जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फ्लोरेटो के कुल प्रविष्ठ 41 विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत तथा 17 अर्थात् 41.46 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हैं।
फ्लोरेटो के गौरव ने 98 प्रतिशत, अंशुमान चौधरी ने 97.80 प्रतिशत, कृतिन करीर ने 97.60 प्रतिशत, नीति मित्तल ने 95.60 प्रतिशत, सूफियान खान ने 95.60 प्रतिशत, आर्यन खांडल ने 95.20 प्रतिशत, ध्रुव महला ने 95.20 प्रतिशत एवं यांशी बजाज ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।
साथ ही हार्दिक मान ने 94.40 प्रतिशत, गर्वित अग्रवाल ने 93.20 प्रतिशत, अनामिका खंडेलवाल ने 93.00 प्रतिशत, यश चौधरी ने 93.00 प्रतिशत, हार्दिक सैनी ने 91.40 प्रतिशत, निखिल मील ने 91.40 प्रतिशत, मंताशा गौरी ने 91.20 प्रतिशत, दक्ष छापोला ने 90.80 प्रतिशत एवं नेहा चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।
शानदार परीक्षा परिणाम से फ्लोरेटो कैम्पस में जश्न का माहौल रहा। प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, ब्रिगेडियर आर.के. बवलदा, प्रबंध निदेशिका डा. मिनाली सुण्डा एवं प्रिंसिपल रिंकू शर्मा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त विद्यार्थियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिभावकों सहित सम्मान किया। टाॅपर तीन विद्यार्थियों को क्रमशः 51 हजार, 31 हजार एवं 11 हजार रू. का नकद पुरस्कार भी दिया गया है।
डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि फ्लोरेटो में एडवांस्ड आईसीएसई करिकुलम की पढ़ाई के साथ ही ढ़ेरो सहशैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की ओवरऑल पर्सनैलिटी ग्रूमिंग पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
फ्लोरेटो के गौरव ने आईसीएसई में हासिल किये 98 प्रतिशत अंक
आईसीएसई 10वीं रिजल्ट में फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल के गौरव ने 98.00 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। गौरव के पिता सुभाष चंद्र सेना से रिटायर्ड है जबकि माता धापा देवी एएनएम हैं। गौरव भविष्य में कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहता है। पढ़ाई के साथ ही गौरव को स्वीमिंग एवं बैडमिंटन का भी शौक है। अपनी सफलता का श्रेय गौरव ने अपने मम्मी-पापा एवं फ्लोरेटो के शिक्षकों को दिया है।