शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा बनी डाक्टर

नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । लोसल की बेटी एवं शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रही निशा स्वामी डाक्टर बनी है। विधालय की होनहार छात्रा का डाक्टर बनने पर विधालय सहित लोसल में खुशी का माहौल है। छात्रा ने डाक्टर बनकर यह साबित कर दिया है कि ढृढ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आज के युग में शिक्षा ही असली जिंदगी है इसके द्वारा व्यक्ति इच्छा अनुसार मंजिल हासिल कर सकता हैं।शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि विधालय की छात्रा रही निशा स्वामी पुत्री महेश स्वामी की मंगल कामना करते हैं। कुमावत ने विश्वास जताया कि आप एक चिकित्सक के रूप में समाज और मानवता की सेवा करेगी।

You might also like