प्लेसमेंट में फिर चमका बीटीटीआई, इंजीनियरिंग

निसं
पिलानी (नवयत्न) । बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (बीटीटीआई) के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। संस्थान के 4 इंजीनियरिंग डिप्लोमा छात्रों का चयन सिक्योर मीटर्स लिमिटेड, उदयपुर में ऑन रोल हुआ है।संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के एचआर हेड चेतन पानेरी एवं एचआर विभाग की नम्रता डोडेजा के द्वारा चयन प्रक्रिया में तकनीकी और एचआर राउंड आयोजित किए गए थे। इन दोनों चरणों में सफल प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर दिए गए।प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि कंपनी ने छात्रों को अंतिम सेमेस्टर के परिणाम घोषित होने के बाद जॉइन करने के निर्देश दिए हैं। संस्थान निदेशक डॉ बी के राउत ने चयनित स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप्राचार्य निरंजन शर्मा, एकेडमिक इंचार्ज शेर सिंह, एचओडी नितेश कोठारी व ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल इंचार्ज प्रशांत अग्रवाल, मुकेश कौशिक,आशीष कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

You might also like