भीषण गर्मी में पक्षियो के लिए जीवनदायिनी पहल

निसं
पिलानी (नवयत्न) । भीषण गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को प्यास कि राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा जागृति मंच पिलानी द्वारा शनिवार को गौशाला पिलानी में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। मंच के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रेम प्रकाश मोयल ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण पक्षियों को काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए युवा जागृति मंच द्वारा पिलानी शहर व आसपास के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके।इस अवसर पर प्रेम प्रकाश मोयल, सुरेंद्र मोयल, राजेंद्र सैनी, सरवर कौशिक, हरीराम नायक, शैलेन्द्र सिंह, सुभाष अलारिया, जवाहरमल सैनी, भोला खटीक, मनोज भास्कर, सुमेर स्वामी, कृष्ण अलारिया, शेरसिंह नायक व महावीर कुमावत सहित मंच के सदस्य उपस्थित रहे।मंच के सदस्यों ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाएं तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरते रहें। छोटी-सी सेवा भी इस भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

You might also like