युवाओं से जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़ने का आह्वान
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन हुआ। बेंगलुरु के उद्योगपति, निवेशक और मेंटर प्रतीक भंसाली मुख्य वक्ता रहे। उनके साथ उनकी माता प्रेम भावली एवं पिता बिमल बंसल भी उपस्थित रहे। भंसाली ने उन्होंने पॉलिमर और पैकेजिंग निर्माण, औद्योगिक पार्क और मेगा फैक्ट्री जैसे क्षेत्रों में अपने कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि सोच बदलती है तो दिशा बदलती है। सत्र की शुरुआत आइस ब्रेकिंग गतिविधियों से हुई। विद्यार्थियों ने खुलकर भाग लिया। उन्होंने वन टू वन इंटरैक्शन किए। हर छात्र को बोलने और सोचने का अवसर मिला। भंसाली ने बताया कि वे देशभर में 10,000 से अधिक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदारी समझने और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।