शहरी सेवा शिविर में प्रकरणों का किया निस्तारण

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को नगरपालिका परिसर में वार्ड संख्या 1 से 10 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अधिशाषी अधिकारी सहदेव दान चारण के निर्देशन में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

शिविर में जन्म प्रमाण पत्र के 4, पेंशन योजना के 64, जनआधार के 11, आधार सीडिंग के 9 तथा साफ.सफाई संबंधी 4 आवेदनों का निस्तारण किया गया। वहीं जलदाय विभाग ने पेयजल से जुड़ी 2 समस्याओं का समाधान किया। चिकित्सा विभाग की ओर से 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान पालिका के फायरमैन हुकुम सिंह तथा कर्मचारी अर्जुन सिंह, चंदन सिंह, पायल सैन, महेंद्र कुमार भार्गव, लोकेश शर्मा, निर्मल, महेंद्र मारू, राजकुमार, मनोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

You might also like