बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, छात्राओं ने लिया कृष्ण भोग का आनंद

कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद राजकीय बालिका विद्यालय में बुधवार को बाल मेले और कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और बाल वाटिका के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और प्रधानाचार्य सुमन वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। भामाशाह सुरेश कुमार झुंझुनूवाला के सौजन्य से कक्षा 1 से 12 तक की सभी छात्राओं के लिए कृष्ण भोग की व्यवस्था की गई। छात्राओं ने हलवा, पूरी और सब्जी का आनंद लिया। बाल मेले में बाल वाटिका के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। बच्चों और शिक्षकों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा, विनोद खेतान, श्याम छापड़िया, अनुजा, लक्ष्मणराम धायल, मनोज कुमारी, प्रतिज्ञा शर्मा, कविता कटारिया, मंजू सौंकरिया, सुनीता शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और छात्राएं मौजूद रहीं।

You might also like