सैनी मंदिर में रामलीला – रावण-बाणासुर संवाद का मंचन

सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। कस्बे में घूमचक्कर के पास स्थित सैनी मंदिर में धर्म प्रचारक रामलीला मंडल की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामलीला में बुधवार को रावण-बाणासुर संवाद का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रामलीला संचालक लव कुश महाराज और अध्यक्ष विजय शंकर महाराज ने बताया कि गुरुवार को लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सीता विवाह का मंचन किया जाएगा। सैनी मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी ने बताया कि नवरात्र के दौरान आयोजित रामलीला में प्रतिदिन अच्छी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को रामलीला का समापन होगा। इस दिन रावण वध और श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया जाएगा।

You might also like