छोटे बच्चे रोजे रख मांग रहे अमन-चैन की दुआ
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)24 मई। रमजान माह में नन्हे रोजेदारों ने रोजे रखकर देश में अमन-शांति की कामना की हैैै। समाजसेवी एवं शिक्षक यासीन खान चैहान ने बताया कि वार्ड नंबर 20 में पूर्व पालिकाध्यक्ष ताज बीबी की छह वर्षीय पोती तस्मीन बानो तथा आठ वर्षीय पोता नबील अहमद ने 22 व तीस दिन के अपने वालिद प्रवीण बेगम की प्रेरणा से रोजे रखे तथा कठिन परिश्रम के साथ रोजे रखकर नमाज अदा की तथा देश में अमन-शांति की कामना की। चौहान ने बताया कि रोजा खोलने के बाद दोनों बच्चों ने कोरोना बीमारी से बचाने व देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बना रहे की दुआ की। नन्हीं रोजेदार तस्मीन बानो कक्षा यूकेजी में तथा नबील अहमद कक्षा पांच में अध्ययनरत है।