कोरोना यौद्धा के रूप में सेवा दे रहे घोटड़
परिजनों ने मनाया जन्मदिवस
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)24 मई। कोरोना संकट एवं लॉक डाउन के दौरान स्थानीय निवासी डा निशांत घोटड़ गत दो माह से कोरोना यौद्धा बनकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में अपनी सेवा देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता डा रामकुमार घोटड़ एवं परिवार के लोगों ने रविवार को उनका जन्मदिवस पशुओं को हरा चारा डालकर मनाया।
डॉ निशांत वर्तमान में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में शिशुरोग विभाग में कार्यरत हैं तथा अतिरिक्त समय में ऑन-कॉल कोरोना वायरस अन्तर्गत बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भी सेवा दे रहे हैं। डॉ निशांत घोटड़ ने बताया कि गत दो माह से घर भी नहीं आ सका हूं। सिर्फ मोबाइल फोन पर अपने माता-पिता से वार्ता कर घर की स्थिति की जानकारी ले लेता हूं। लेकिन गर्व इस बात का है कि उनको देश सेवा का मौका मिला है। जिसमें वह जिम्मेदारी के साथ कोरोना की जंग लड़कर कोरोना मुक्त भारत अभियान में भागीदारी निभा रहा है। डॉ निशांत घोटड़ के पिता सहित माता लाजवंती एवं बहिन डॉ प्रेरणा घोटड़ ने उनका जन्मदिवस पर पशुओं को हरा चारा डालकर मनाया।