शहर अतिक्रमण की चपेट में – प्रशासन मौन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर में जगह – जगह अतिक्रमण की चपैट में आगरा, लेकिन प्रशासन मौन साधे बैठा। दूकानदारो द्वारा फुटपाथ पर सामान लगाना, सैकड़ों की संख्या हाथ ठैले लगाकर जगह जगह जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। शहर में बेतरतीब पार्किंग और स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पूर्वी दरवाजा, लिंक रोड, मंगलदत्त विधालय के पास, गणेश मंदिर सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, अग्रसेन भवन, राजकीय अस्पताल, गांधी बाल निकेतन स्कूल मार्ग, सालासर बस स्टैंड और रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में प्रतिदिन जाम लगने से आमजन, व्यापारी, विद्यार्थी और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक संरक्षण का हवाला देकर नियमों की अनदेखी करते हैं। शहरवासियों का कहना है कि अब जरूरत केवल औपचारिक अभियान चलाने की नहीं, बल्कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के नियमित व ठोस कार्रवाई की है। उनका मानना है कि प्रमुख बाजारों में यातायात पुलिस की प्रभावी तैनाती, नो-पार्किंग नियमों की सख्ती से पालना और लगातार अतिक्रमण हटाने के अभियान से ही शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सकती है।