अपहरण का मामला दर्ज
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ स्थानीय पुलिस थाने में ग्रामीण क्षेत्र से एक परिजन अपहरण का मामला दर्ज करवाया। प्राप्त जानकारी अनुसार 45 वर्षीय परिजन ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट के अनुसार बताया कि गत रात्रि को हम लोग सत्संग के कारण घर से बाहर गये हुए थे, घर के चोक में मेरी माताजी व बैटी सो रही थी। हम लोग सत्संग से रात्रि में लगभग दो बजे घर पर आये तो देखा की चार पांच लोग गाड़ी के साथ आये थे। ओर जबरदस्ती मेरी बेटी को गाड़ी में डालकर लेजाने का प्रयास कर रहे थे। हमने शोर मचाने पर दो व्यक्ति मेरी बेटी को गाड़ी में डालकर लेकर भाग गये। आशंका पर हमने चुरु अपने रिश्तेदारों से बात की लेकिन उन्होंने ने मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया।