ओपन माइक सिंगिंग सीजन-11 का रंगारंग आयोजन

निसं
बगड़ (नवयत्न)। झुंझुनूं जिले के बगड़ स्थित सेठ मांगीलाल रूंगटा धर्मशाला में ओपन माइक सिंगिंग सीजन-11 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होलसेल सोलर तथा मीपे/ट्रूकार्ड के सौजन्य से किया गया, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में संतोष जैदिया, केके रोहिला, महिपाल चन्देलिया, जौहरीमल, ज्योति शर्मा, आनंद कुमार, मनीष शर्मा, मनोज शर्मा, दिव्यम, अनु कंवर, अनिल पाल, बजरंग लाल, दयाशंकर सैन, नरेन्द्र राठौड़, भव्या, अजय जैदिया, अजय कानोडिया एवं रणजीत चन्देलिया सहित अनेक प्रतिभागियों ने नए एवं पुराने फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र सिंह सुरजगढ़ द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा तथा उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

You might also like