बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों को विदाई
गजेंद्र सिंह
चूरू (नवयत्न)। सेवानंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माहौल भावनाओं व उमंगों से भर गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ख्याति प्राप्त दंत चिकित्सक डॉ. पूजा बैदा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षणार्थियों को एक सच्चा, समर्पित और आदर्श शिक्षक बनने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरलाल डूडी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्मठ और सेवाभावी शिक्षक बनने का संदेश दिया।

संस्थान निदेशक आर. जाखड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि अध्यापन एक पवित्र और सेवा भाव से जुड़ा पेशा है, जिसे पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मलीन सद्गुरु स्वामी सेवानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद और संस्था के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस दौरान बी.एड. प्रथम सेमेस्टर और द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समारोह में ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब मीनाक्षी पारीक तथा ‘मिस्टर फेयरवेल’ का खिताब सुनील मेघवाल को प्रदान किया गया। वहीं ‘बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड’ भी मीनाक्षी पारीक के नाम रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माया शर्मा एवं श्रीकृष्ण गिरी गोस्वामी ने किया।