गोशाला को दिया एक लाख रुपए का सहयोग
निसं
बुगाला (नवयत्न)। क्षेत्र की पं गणेश नारायण नेत भोमिया सुरभि गोशाला में भामाशाहों का सहयोग लगातार जारी है। इसी क्रम में द्रोपदी देवी पत्नी रामनिवास केडिया ने गोसेवा के लिए एक लाख रुपए की राशि भेंट कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह बुगालिया व विजयपाल सिंह ने बताया कि इसके अलावा बजरंगलाल शर्मा के पुत्रों गुगनराम, हजारीलाल, द्वारकाप्रसाद, महेंद्र कुमार ने 51 हजार व राकेश माहिच ने 31 हजार रुपए का सहयोग दिया है।
इसके अलावा हरचंदराम बुगालिया, महेश पुत्र बीरबलराम,सरदाराराम कुमावत आदि ने भी यथा सहयोग दिया।दानदाताओं द्वारा दी गई इस सहयोग राशि का उपयोग गोशाला में गायों के चारे, पानी व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही गोशाला का संचालन सुचारू रूप से संभव हो पाता है।इस अवसर पर गोशाला समिति के सदस्यों ने दानदाताओं व उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान से न केवल गोसेवा को मजबूती मिलती है, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।गौ सेवा समिति ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से बताया।