वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। वाल्मीकि जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। वाल्मीकि जयंती पर अंबेडकर पार्क में दोपहर बाद नगर पालिका अध्यक्ष अमित शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि युवा विकास मंच अध्यक्ष ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को वाल्मीकि के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के रामअवतार घोघलिया का युवा विकास मंच की ओर से साफा, दुपट्टा, माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं वाल्मीकि समाज ने अतिथियों का साफा, माला, दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। वाल्मीकि समाज के गुलाब चंद्र, मनोज, मदन टांक, रमेश जमादार, कालीचरण, सोनू टांक सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए वापस अंबेडकर पार्क में पहुंची। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों का जोश देखने लायक था शोभायात्रा में डीजे की सुर मधुर स्वर लहरिया के बीच भव्य आतिशबाजी की गई।

You might also like