तीन दिवसीय योग शिविर का समापन
हर्ष सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। मीरा भवन खेतानो का मोहल्ला में आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन करो योग, रहो निरोग के जयघोष के साथ संपन्न हुआ। शिविर में योग शिक्षक पवन कुमार ने प्रतिदिन प्रात: 5:00 से 6:00 बजे तक गुरुकुल के विद्यार्थियों को योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली की जानकारी दी। समापन समारोह में खुशी वर्मा ने एडवांस योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी को योग के प्रति प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रीतम सिंह जिला अध्यक्ष, मरु योगासन भारत ने योग को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताते हुए नियमित अभ्यास का संदेश दिया। कार्यक्रम में भावना वर्मा एवं गुरुकुल के आचार्य विनोद सैनी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने नियमित योग करने तथा करो योगए रहो निरोग का संदेश घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।