सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षा की तकनीक सिखाने के लिए बुधवार को सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी की उपस्थिति में मुख्य प्रशिक्षक व्याख्याता धनाराम जाट एवं पुष्पा बिजारणिया ने डमी बॉडी के माध्यम से सीपीआर का सजीव प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में स्वयं अभ्यास कर सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार की तकनीक सीखी।प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी ने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आपातकालीन स्थिति में सजगता, आत्मविश्वास एवं जीवन बचाने की क्षमता विकसित करेगा। स्टॉफ सदस्य धूड सिंह सामोता, पंकज कुमार सेवदा आदि ने सहयोग किया।

You might also like