क्रिकेट चयन शिविर शुरू, 69वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां तेज
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । लाछड़सर गांव के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शारीरिक गतिविधियों कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 69वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट (अंडर-17) चयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर के पहले दिन दिनांक 16 को खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें कुल 16 खिलाड़ियों को चयनित कर प्रशिक्षण हेतु तैयार किया गया। सीनियर टीचर जेसराज दहिया एवं खेल प्रशिक्षक सुरेश पूनिया एवं शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) रामलाल के निर्देशन में 18 से 22 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है । इस दौरान खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 23 अप्रैल को अंतिम टीम चयन हेतु मैच आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। वहीं राजेंद्र शर्मा के निर्देशन में खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।