महाविद्यालय में धूमधाम से सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । कस्बे के आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में सांस्कृत्तिक प्रतियोगिताओं का आयोजन मुख्य अतिथि महाविद्यालय संयुक्त सचिव जया पाठक, विशिष्ट अतिथि डॉ. जोगेन्द्र सिह विशिष्ट अतिथि करतार सिंह व प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल गायन में रीतिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय, एकल नृत्य में पलक पुजारी प्रथम, रीतिका एवं मुस्कान द्वितीय, सामूहिक गायन में इशिता एण्ड ग्रुप प्रथम, रीतिका एण्ड ग्रुप एवं प्रिया एण्ड ग्रुप द्वितीय, सामूहिक नृत्य में इशिता एण्ड ग्रुप प्रथम व प्रिया एण्ड ग्रुप द्वितीय, विचित्र वेशभुषा में मुस्कान प्रथम, तनुजा नारनौली द्वितीय, कविता पाठ में रीतिका प्रथम, मुस्कान, तनुजा नारनौली, सपना पंसारी व रचना द्वितीय, नाटक में इशिता एण्ड ग्रुप प्रथम व मोनीका एण्ड ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता नरूका व पूनम शर्मा ने किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. मधुलता सैनी, डॉ. अनिता सैनी व ज्योति रही। भरत शर्मा ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like