प्रिंस लोटस वैली में वर्ल्ड हेरिटेज डे का आयोजन
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । पालवास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली जूनियर विंग में वर्ल्ड हेरिटेज डे का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 2 से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने वर्ल्ड हेरिटेज थीम पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जिनमें फोक डांस, फ्यूजन डांस व प्रभावशाली भाषण शामिल रहे।
इस अवसर पर इंडियन टैलेंट लिटिल चैंप ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, कॉर्डिनेटर्स सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।