राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम लगाने की मांग

निसं
बुगाला (नवयत्न )। क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव में राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम स्थापित करने की मांग उठाई है।इनका कहना है कि गांव में एटीएम सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें नकदी निकालने के लिए आसपास के कस्बों में जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बैंक की शाखा तो कार्यरत हैं, लेकिन एटीएम सुविधा के अभाव में खाताधारकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और किसान वर्ग को बार-बार अन्यत्र जाकर नकदी निकालनी पड़ती है। कई बार तो लंबी कतारों और तकनीकी दिक्कतों के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे में यहां एटीएम की स्थापना आवश्यक है।ग्रामीणों ने बैंक प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द ही एटीएम लगाने की मांग की है।

You might also like