इंदासी से तारानगर तक कटानी रास्ता खुलवाने की मांग

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । इंदासी से तारानगर तक कटानी रास्ते खुलवाने की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि इंदासी से तारानगर तक कटानी रास्ते पर कब्जा करके अवरूध कर रखा था जिससे किसानों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रह है। इस मौके पर सांवर मल छाबड़ा, रुपा राम, महेंद्र, शंकर लाल, रामनिवास, महेश, डुंगर सिंह, रणवीर सिंह, चानण मल प्रजापत, शीशपाल, रणजीत, विकास, सुल्तान मल, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, किसन लाल, हनुमान, भंवर लाल, हिरालाल आदि अनेक किसान मौजूद थे।

You might also like