पंचायत की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । ग्राम पंचायत मेलूसर बीकान द्वारा जारी किए गए नोटिसों को निरस्त करवाने की मांग को RLP के बैनर तले ग्रामीणों ने RLP नेता सांवरमल जाखड़ ओर किसान नेता रूपचंद सारण के नेतृत्व में विकास अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राजास निवासी श्रवण कुमार जाट ने पंचायत पर राजनीतिक द्वेषभावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत मेलूसर बीकान की ओर से वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के तहत अलग-अलग नोटिस जारी किए गए, जिनमें पंचायत भूमि पर अतिक्रमण, इंटरलॉक उखाड़कर घर में रखने तथा गली में गेट लगाने के आरोप लगाए गए हैं। प्रार्थी श्रवण कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसका परिवार पिछले करीब 50 वर्षों से उक्त भूमि पर निवास कर रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी दस्तावेज व साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए पूर्व में समय भी मांगा गया था, लेकिन पंचायत द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित भूमि का पट्टा बनवाने के लिए तीन बार आवेदन किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाइ नहीं हुई। इसके विपरीत पंचायत द्वारा बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रार्थी ने जिला कलेक्टर से ग्राम पंचायत की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा रिहायशी भूमि में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश देने की मांग की है। इस दौरान रुपचन्द सहारण,सांवर मल जाखड़,धिरैन्द्र सैनी श्रवण भादू नौरंग लाल जाट देवीलाल भादू रोहिताष,सोनू, सत्यनारायण, महावीर कड़वासरा आदि लोग मौजूद रहे ।