राज्य स्तर पर सम्मानित हुए डॉ योगेश कुमार
मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित पशुपालन विभाग के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में झुंझुनूं जिले के बुहाना वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी एवं बीवीएचओ डॉ योगेश कुमार को पशु चिकित्सा एवं पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन विभाग एवं निदेशक, पशुपालन विभाग, जयपुर की ओर से डॉ योगेश कुमार को सम्मान प्रदान किया गया। पशु चिकित्सा सेवाओं एवं पशुपालन क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। डॉ योगेश कुमार के राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पशुपालकों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।