शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया भामाशाह कंदोई परिवार की ओर से नवनिर्मित आदर्श विद्या मंदिर के भवन का लोकार्पण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को तारानगर में भामाशाह ओमप्रकाश, निरंजन कुमार व रामनिवास कंदोई की ओर से नवनिर्मित सूरजमल हीरालाल काशीराम कंदोई उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि देश भर में विद्या भारती संस्थान की ओर से संचालित विद्यालय निजी विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ है जो बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश का सभ्रांत नागरिक बनाने का काम कर ही है। राज्य सरकार विद्या भारती विद्यालयों से प्रेरणा लेकर उस दिशा में बढ़ने का प्रयास कर रही है। मंत्री दिलावर ने आगे कहा कि वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 3 साल पहले शिक्षा रैंकिंग में राजस्थान देश में 14वें स्थान पर था लेकिन सभी के प्रयास से अब राजस्थान चौथे स्थान पर आ गया है। सरकार का लक्ष्य अब राजस्थान को शिक्षा रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने का है। मंत्री दिलावर ने कहा कि अबकी बार निजी विद्यालयों की अपेक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालयों के बच्चे टॉपर रहे हैं जो इस बात का उदाहरण है कि सरकारी स्कूलों में निजी विद्यालयों की अपेक्षा अच्छी पढ़ाई होती है। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखना होगा, गंदगी नहीं फैलानी है साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने व आने वाले पीढ़ी के लिए जल को भी बचाना है। समारोह के मुख्य वक्ता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मंत्री शिवप्रसाद ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कारित शिक्षा देकर उन्हें देश व समाज का अच्छा नागरिक बनाना है ताकि वह आगे चलकर देश सेवा कर सके। उन्होंने भामाशाह कंदोई परिवार का भवन निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में कंदोई परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। समारोह को चूरू विधायक हरलाल सहारण, पदम् भूषण देवेंद्र झाझड़िया, भाजपा युवा नेता पराक्रम राठौड़, भामाशाह ओमप्रकाश कंदोई, भंवरलाल कंदोई, निरंजन कंदोई, निर्मल कंदोई, आरएसएस जिला, संघ चालक ओम प्रकाश सैनी आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू के जिलाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत ने भी सम्बोधित किया। संचालन विकास चाचाण, पवन शर्मा व दया कंवर ने किया। समारोह में भाजपा नेता राकेश जांगिड़, महावीर पूनिया, जसवंत स्वामी, अनिल सगतानी, भंवरलाल, प्रकाश, सुभाष, प्रमोद, अशोक, श्यामसुंदर कंदोई, किशनलाल शर्मा, प्रभुराम गेहुआं, दयानन्द स्वामी, सुनीता दनेवा सहित अनेक लोग मौजूद थे। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। समारोह में भामाशाह कंदोई परिवार व आदर्श विद्या मंदिर समिति सदस्यों ने मंत्री दिलावर सहित आए हुए अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं मंत्री दिलावर ने भवन निर्माण करवाने पर भामाशाह कंदोई परिवार का सम्मान किया।
पण्डरेऊ टिब्बा में ग्रामीणों ने मंत्री दिलावर का किया भव्य स्वागत
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आदर्श विद्या मंदिर भवन लोकार्पण से पूर्व तारानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पण्डरेऊ टिब्बा पधारे जहाँ ग्रामीणों ने एडवोकेट रामधन टिटानियाँ के नेतृत्व में माला, साफा व शॉल ओढ़कर ढ़ोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री दिलावर ने सुखवासी गाँव में रुककर स्वच्छ्ता व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया एवं साफ सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए संबधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ततपश्चात पंडरेऊ गांव में आयोजित जन सभा में पहुंचे एवं सभा को सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री दिलावर ने कहा कि हर पंचायत में नियमित ग्राम सभा होगी चाहे प्रशासक हो या ना हो प्रशासक की अनुपस्थिति में उप सरपंच या सीनियर पंच अध्यक्षता कर सकेंगे लेकिन ग्राम सभा हर हाल में करनी होगी। मंत्री दिलावर ने कहा जिस जिस ने भ्रष्टाचार किया है उनको एक एक पैसे का हिसाब चुकाना होगा चाहे वो कोई भी हों। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री दिलावर ने गाँव में एक पार्क व ट्यूबेल बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, पराक्रम सिँह राठौड़, महावीर पूनियाँ, जसवंत स्वामी, जमरदीन तेली, अनूप खण्डेलवाल, मेघराज मोगा, लीलाधर बागोरिया, रुस्तम अली सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।